Skip to main content

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है?

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है? 

ब्लॉकचेन एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिससे बिटकॉइन (bitcoins) नामक मुद्रा का संचालन होता है। यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो यह एक डिजिटल ‘सार्वजानिक बही खाता’ (public ledger) है, जिसमें प्रत्येक लेन-देन अथवा ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज़ कि या जाता है।

हाल के दिनों में पूरी दुनिया में ब्लॉकचेन चर्चा का विषय रहा है। जबसे क्रिप्टोकरेंसी का दौर शुरू हुआ है ब्लॉकचेन और अधिक लाइमलाइट में आ गया है, क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन की तकनीक पर ही काम करती है। पूरी दुनिया में जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी या एनएफटी (Non-Fungible Tokens) का प्रयोग बढ़ रहा है, ब्लॉकचेन तकनीक की महत्ता भी बढ़ती जा रही है। ब्लॉकचेन की तकनीक अब आम आदमी की जिंदगी पर भी अपना असर डालने लगी है। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जिन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं उनमें कई सेवाएं ब्लॉकचेन की तकनीक पर आधारित हो सकती हैं पर हमें इसके बारे में पता ही नहीं होता है। ऐसे में आज के समय में ब्लॉकचेन क्या है और हमारी जिंदगी इससे किस तरह से जुड़ी हुई इस बारे में जानकारी होनी जरूरी है। 

एक आसान उदाहरण से समझिए क्या है ब्लॉकचेन?

मान लिजिए आप किसी मॉल में शॉपिंग कर रहे हैं। जैसे ही आप काउंटर पर अपनी खरीदी हुई चीज का भुगतान करने जाते हैं आपको पता चलता है कि आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा है। आपको यह सूचना मिलती है कि आपके बैंक के सर्वर में खराबी के कारण उस बैंक का कोई भी ग्राहक जिसमें आप भी शामिल हैं अपने कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। तब आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है अगर ऐसी स्थिति में आप कभी फंसते हैं तो आपको परेशानी होगी।


अब एक दूसरे पहलू पर गौर कीजिए। मान लिजिए आप जिस मॉल में खरीदारी कर रहे हों उसके पास किसी ऐसे डेटा या लेजर का एक्सेस हो जो आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से होने वाली हर लेन-देन को अपडेट कर सकता हो चाहे उस बैंक का सर्वर काम करे या न करे। अगर ऐसा होता है तो आप अपने बैंक का सर्वर डाउन रहने के बावजूद अपने कार्ड्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। क्योंकि, मॉल अपने डेटा में आपकी खरीदारी की राशि को अपडेट कर देगा और जब आपके बैंक का सर्वर ठीक हो जाएगा यह वहां भी अपडेट हो जाएगा। ऐसे में आप बिना की किसी परेशानी के सर्वर डाउन रहने की स्थिति में भी खरीदारी कर पाएंगे। यही ब्लॉकचेन तकनीक है।


Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान आर्थिक संकट: मुद्रा मूल्य में गिरावट के कारण पेट्रोल, डीजल की कीमत PKR35 तक बढ़ी।.....

 नई दिल्ली: जैसे-जैसे पाकिस्तान आर्थिक पतन के करीब पहुंच रहा है, शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को अपने मुद्रास्फीति से त्रस्त नागरिकों के बोझ को बढ़ा दिया जब उसने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पीकेआर 35 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा, "हमने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मिट्टी के तेल और हल्के डीजल के मूल्य में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।"  डीजल अब 262.80 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 249.80 रुपये प्रति लीटर, केरोसिन 189.83 रुपये प्रति लीटर और हल्का डीजल 187 रुपये प्रति लीटर होगा। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) टीम द्वारा देश के मौजूदा वित्त पोषण कार्यक्रम की रुकी हुई नौवीं समीक्षा पर चर्चा करने के दौरे से पहले आया है। पिछले हफ्ते, आईएमएफ द्वारा सरकार द्वारा लगाए गए मूल्य कैप को हटाने के बाद पाकिस्तानी रुपया अपने मूल्य के करीब 12% खो गया।  शुक्रवार को पाकिस्तान की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 262.6 रुपये के निचले स्तर पर आ गई।

विज्ञान के रोचक तथ्य - Science Facts in Hindi

Science Facts(रोचक तथ्य): * आज हम आपको विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बता रहे हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं। देखा जाये तो दुनिया हर एक शख्स और हर एक जीव और हर एक ऐसी चीज़ जो की इस दुनिया में जिसका वजूद है वह सारी विज्ञान से कही ना कही जुडी होती ही है। दोस्तों विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जितना पढ़ा जाए, उतना कम है। विज्ञान के द्वारा ही हमें वस्तुओं के सिद्धांत और उनके गुणों के बारे पता चलता है। हमारे ब्रह्मांड में विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार और आश्चर्यजनक रोचक तथ्य है जिनको इससे से पहले आपने ना ही पढ़ा होगा और ना ही सुना होगा।  * तो चलिए दोस्तों मैं आपको Science के कुछ Amazing Interesting Facts in Hindi के बारे में बताने जा रहा हूँ, तो आए दोस्तों अपने ज्ञान को बढ़ाते है।  * एक बादल का वजन लगभग एक मिलियन पाउंड से ज्यादा भी हो सकता है। * वैज्ञानिकों के अनुसार, हर एक साल में लगभग 7 नए सितारे आकाशगंगा में पैदा होते हैं। * सहारा रेगिस्तान करीबन 3.6 मिलियन वर्ग मील में फैला हुआ है जोकि चीन और यू आस ए भी अकार में बड़ा है। * तूफान से मरने वालों में स...

दुनिया के बारे में 10 अविश्वसनीय तथ्य जो आपको संस्कृति का आभास देंगे! 10 unbelievable facts about the world....

 1. पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थान प्रशांत महासागर में मारियाना गर्त है।  यह 36,201 फीट (11,034 मीटर) गहरा है।  वह लगभग सात मील है! 2. दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है, जिसकी लंबाई 6,853km है।  इसके जल संसाधन 11 विभिन्न देशों द्वारा भी साझा किए जाते हैं। 3. दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील बैकल झील है, जो साइबेरिया में स्थित है।  यह 5,315 फीट (1,620 मीटर) की गहराई तक जाता है।  वाह! 4. अनानास को बढ़ने में दो साल लगते हैं। 5. द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के साथ पूरे रास्ते चलने में आपको लगभग 18 महीने लगेंगे।  (यह 5,000 मील से अधिक लंबा है)। 6. सबसे अधिक रंगों वाला राष्ट्रीय ध्वज बेलीज (1981) है, जिसमें 12 रंग हैं। 7. प्राचीन मिस्र में, 'बिल्ली' शब्द का उच्चारण वास्तव में 'म्याऊ' या 'म्याऊ' किया जाता था। 8. इतिहास में सबसे बड़ा सन्निहित भूमि साम्राज्य मंगोल साम्राज्य (13वीं और 14वीं शताब्दी) है।  9.दुनिया की 92% मुद्रा डिजिटल है। 10. 815 मिलियन हेक्टेयर के साथ रूस दुनिया का सबसे अधिक वनाच्छादित देश है।