Skip to main content

हिंदी मैं नवीनतम समाचार!.......दिल्ली में बाढ़ का खतरा.......

 

Delhi Weather: राजधानी में मौसम की आंख-मिचौली, सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, आज बारिश के आसार!

सार -
मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

विस्तार - 

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Trending Videos


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया। राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है। शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत दिलाई।
Sponsored Links
Smart Size will change how you shop
Proper Cloth
दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें लोदी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। 
मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी।
पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 23.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री सेल्सियस
29 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:58 मिनट
30 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:11 मिनट
विज्ञापन

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट है?
कोटक होम लोन के . लाभ,घर-घर सेवा, होम लोन के लिए न्यूनतम दस्तावेज़ की आवश्यकता, ₹0 प्रोसेसिंग फी | आसान ऑनलाइन प्रक्रिया | तत्काल स्वीकृति

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान आर्थिक संकट: मुद्रा मूल्य में गिरावट के कारण पेट्रोल, डीजल की कीमत PKR35 तक बढ़ी।.....

 नई दिल्ली: जैसे-जैसे पाकिस्तान आर्थिक पतन के करीब पहुंच रहा है, शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को अपने मुद्रास्फीति से त्रस्त नागरिकों के बोझ को बढ़ा दिया जब उसने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पीकेआर 35 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा, "हमने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मिट्टी के तेल और हल्के डीजल के मूल्य में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।"  डीजल अब 262.80 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 249.80 रुपये प्रति लीटर, केरोसिन 189.83 रुपये प्रति लीटर और हल्का डीजल 187 रुपये प्रति लीटर होगा। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) टीम द्वारा देश के मौजूदा वित्त पोषण कार्यक्रम की रुकी हुई नौवीं समीक्षा पर चर्चा करने के दौरे से पहले आया है। पिछले हफ्ते, आईएमएफ द्वारा सरकार द्वारा लगाए गए मूल्य कैप को हटाने के बाद पाकिस्तानी रुपया अपने मूल्य के करीब 12% खो गया।  शुक्रवार को पाकिस्तान की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 262.6 रुपये के निचले स्तर पर आ गई।

पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: शाहरुख खान की फिल्म ने दुनिया भर में 20 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया!

 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने 4 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे ज्यादा वीकेंड ग्रॉसर भी बन गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने विदेशों में सिर्फ चार दिनों में 20 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है और सभी बाजारों में तबाही मचाना जारी रखा है। फिल्म के जल्द ही गल्फ सर्किट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शाहरुख खान की फिल्म को सऊदी अरब में फायदा होना तय है, लेकिन संख्या उम्मीद से कहीं अधिक है। फिल्म ने शनिवार को विदेशों में सबसे ज्यादा कारोबार किया, जिसमें करीब 6.5 मिलियन डॉलर का कारोबार हुआ। यूएस/कनाडा से लगभग 3 मिलियन डॉलर का संग्रह हुआ जो कि एक ऐतिहासिक आंकड़ा है। व्यापार उत्तरी अमेरिका, खाड़ी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक ​​कि न्यूजीलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका जैसे छोटे क्षेत्रों में असाधारण रहा है।