Skip to main content

Trading in hindi/Intraday trading in hindi....ट्रेडिंग हिंदी में/इंट्राडे ट्रेडिंग हिंदी में!....

 • क्या आप ट्रेडिंग(trading) के बारे में जानना चाहते हो?


• ट्रेडिंग(Trading), यह शब्द ज्यादातर स्टॉक मार्केट में नए लोगों को परेशान करता है। आज कई small retailers स्टॉक मार्केट में है जो trading और investment में अंतर नहीं समझ पाते हैं। Trading को आसान शब्दों में समझें तो हिंदी में इसे " व्यापार " कहा जाता है। यानी कि किसी वस्तु या सेवा का आदान प्रदान करके मुनाफा कमाना। Trading का मतलब (Buy & Sell) होता है जिसे हम खरीदना और बेचना भी कहते हैं। किसी भी चीज़ को खरीद कर उसे मुनाफे में बेचना उसे ट्रेडिंग कहा जाता है। हम शेयर बाजार और क्रिप्टो बाजार में एक ही तरह से ट्रेडिंग कर सकते हैं!


• शेयर बाजार में ट्रेडिंग के प्रकार - शेयर बाजार में हम 4 तरह की ट्रेडिंग करके पैसे कमा सकते हैं!


1. इंट्राडे ट्रेडिंग(Intraday trading) -  शेयर मार्केट के खुलने से लेकर उसके बंद होने के पहले शेयर को खरीद कर बेचने को Intraday Trading कहते हैं। इसमें ट्रेडर 9:15 AM से 3:30 PM के बीच शेयर को खरीदता और बेचता है और उसे एक ही दिन में शेयर पर ट्रेडिंग करने पर मुनाफा मिलता है। इस तरह इंट्राडे ट्रेडिंग की जाती है। यानि वह traders जो Market (9:15 am) के खुलने के बाद शेयर खरीद लेते हैं और मार्केट बंद (3:30 pm) होने से पहले शेयर को बेच देते हैं। ऐसे ट्रेडर्स को Intraday ट्रेडर्स कहा जाता है। मतलब Intraday Trading वह trade जो 1 दिन के लिए trade किया जाए। 

                    (Intraday chart)

                  

2. स्विंग ट्रेडिंग(swing trading) -

Swing Trading की बात की जाये तो यह ट्रेडिंग कुछ दिन और हफ़्तों के लिए की जाती है और इसमें भी शेयर को खरीदना और बेचना का काम शेयर मार्केट के खुलने और बंद होने के बीच ही किया जाता है। इसमें ट्रेडर को पूरे दिन चार्ट को देखना नहीं पड़ता है और यह उन लोगों के लिए बेहतर होता है जो ट्रेडिंग में अपना पूरा दिन नहीं दे सकते हैं जैसे जॉब करने वाले लोग, स्टूडेंट्स आदि। इसमें ट्रेडर्स शेयर मार्केट में कम दाम पर शेयर खरीद लेते है और फिर उन्हें hold करके रख लेते हैं और जब बाद में जब कुछ दिन या हफ्ते में उनके शेयर की price ज्यादा हो जाती है तो तब उन्हें बेच कर मुनाफा कमा लेते हैं। मतलब इसमें traders एक दो हफ़्ते के लिए शेयर को खरीदने के बाद बेच देते हैं।

          (Swing trading chart)


3. स्केलिंग ट्रेडिंग(scalping trading) -

स्कैल्पिंग ट्रेडिंग भी शेयर मार्केट के खुलने से उसके बंद होने के बीच में की जाती है लेकिन Scalping Trading में पूरे दिन ट्रेडिंग नहीं की जाती है। Scalping Trading वह trade जो कुछ सेकंड या मिनट के लिए trade किया जाए। इसमें traders केवल कुछ सेकंड या कुछ मिनट के लिए शेयर की खरीद और बिक्री करते हैं। जैसे 9:15 AM पर शेयर को खरीद कर 10:00 AM पर ही शेयर बेच कर मुनाफा कमा लेना है। इन ट्रेडर्स को scalpers कहा जाता है। scalping trading को सबसे ज्यादा रिस्की माना जाता है। 

             (Scalping trading chart)

4. Positional trading -

Positional Trading बाकी सभी trading से कम रिस्की होता है। Positional Trading वह ट्रेड जो कुछ महीने के लिए होल्ड किए जाते हैं। यह Trading long term है। Positional ट्रेडिंग में शेयर्स को लम्बे समय तक होल्ड किया जाता है इसके अंदर किसी शेयर को कुछ महीनों से लेकर 1 साल तक खरीदकर रखा जाता है और फिर उस Share को बेच कर Profit कमाया जाता है। शेयर बाजार के रोजाना के up-down का इन पर ज्यादा असर नहीं होता है।

        (Positional trading chart)

• भारत के सबसे अच्छे ट्रेडिंग ऐप (Best Trading Apps In India) -


• आज के समय में मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से ट्रेडिंग करना बहुत ही आसान और सरल है। अगर आप ट्रेडिंग करना चाहते हैं Upstox App, Groww, Zerodha आदि एप्लीकेशन की मदद से आसानी ट्रेडिंग कर सकते हैं। भारत के सबसे अच्छे ट्रेडिंग एप्प निम्न हैं –


1 – Angel One By Angel Broking (एंजेल वन बाय एंजेल ब्रोकिंग)


2 – Upstox Trading App (अपस्टॉक्स ट्रेडिंग एप्प)


3 – Zerodha Trading App (ज़ेरोधा किट ट्रेडिंग एप्प)


4 – Groww Invesment App (ग्रो इन्वेस्टमेंट एप्प)


शेयर मार्केट ट्रेडिंग Stock Market Trading

शेयर मार्केट ट्रेडिंग को उदाहरण द्वारा समझते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर हम share market में शेयर खरीद रहे हैं तो हमारे जैसे कोई अन्य व्यक्ति होगा जो उन शेयर को बेच रहा होगा। चलिए इसे अब अपने डेली लाइफ से जोड़ कर देखते हैं जैसे आपने होलसेल स्टोर से कोई सामान ₹100 का खरीदा और उसे बाद में ₹120 का कस्टमर को बेच दिया और आप इसी तरह से रोज कस्टमर को सामान बेचते हैं तो इसे ट्रेडिंग कहा जाता है। ठीक इसी तरह शेयर मार्केट में भी होता है। शेयर मार्केट में यदि आप शेयर को खरीदते हैं और 1 साल के अंदर खरीदे हुए शेयर को प्राइस बढ़ने के बाद बेच देते है तो यह Stock Market Trading कहलाता है।


ठीक ऐसे ही इस उदाहरण से भी समझते हैं जैसे आप शेयर मार्केट में से SBI का 1 share खरीदना चाहते हैं और मार्केट के 9:15 AM पर खुलते ही शेयर की कीमत 90 रूपए रहती है और दिन में 1 PM तक शेयर की price 100 रूपए हो जाती है। यदि आप शेयर को सुबह खरीद लेते तो 90 रूपए का आपको 1 शेयर मिलता जिसे आप 100 रूपए में बेच सकते थे और ऐसा करने पर आपको 10 रूपए का मुनाफा होता जो कि आपका profit होता बस इस पूरी प्रक्रिया को ट्रेडिंग कहते हैं। Trading को काफी रिस्की कहा जाता है। 

Comments

Unknown said…
Nice post, I came here through twitter by reading comments

Popular posts from this blog

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वायरलेस हेडफ़ोन AirPods और भी बेहतर हो रहे हैं!...

 नए AirPods नई H1 चिप द्वारा संचालित हैं और इसमें 50 प्रतिशत अधिक टॉक टाइम, हैंड्स-फ्री "हे सिरी" और वायरलेस चार्जिंग केस का विकल्प है!  नए AirPods जादुई अनुभव पर निर्मित होते हैं जो ग्राहकों को 50 प्रतिशत अधिक टॉक टाइम, हैंड्स-फ्री "हे सिरी" और एक नए वायरलेस चार्जिंग केस का विकल्प देना पसंद करते हैं। * क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया - Apple ने आज नए AirPods की घोषणा की, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वायरलेस हेडफ़ोन की दूसरी पीढ़ी है।  AirPods ने एक सफल डिज़ाइन के साथ वायरलेस ऑडियो अनुभव में क्रांति ला दी और नए AirPods ग्राहकों के पसंदीदा जादुई अनुभव पर आधारित हैं।  विशेष रूप से हेडफ़ोन के लिए विकसित Apple द्वारा डिज़ाइन की गई नई H1 चिप, प्रदर्शन दक्षता, तेज़ कनेक्ट टाइम, अधिक टॉक टाइम और हाथों से मुक्त "हे सिरी" की सुविधा प्रदान करती है।  AirPods या तो एक मानक चार्जिंग केस या एक नए वायरलेस चार्जिंग केस के साथ घर पर और चलते-फिरते सुविधाजनक चार्जिंग के लिए आते हैं। नए AirPods और AirPods वायरलेस चार्जिंग केस के साथ इस वसंत में बाद में Apple अधिकृत पुनर्विक्रेताओं क...

Interesting facts that you need to know quickly-in hindi..

* 10 रोचक अज्ञात तथ्य जो आपको जानना आवश्यक है...... (interesting facts in hindi). 1. ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी तेजी से बर्फ में बदल जाएगा।  2. शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ होती है।  3. चींटियां 12 घंटे की अवधि में लगभग 8 मिनट आराम करती हैं।  4. जब चंद्रमा ठीक सिर के ऊपर होगा, तो आपका वजन थोड़ा कम होगा।  5. माइनस 40 डिग्री सेल्सियस बिल्कुल माइनस 40 डिग्री फ़ारेनहाइट के समान है।  6. चॉकलेट कुत्तों को मार सकती है, क्योंकि इसमें थियोब्रोमाइन होता है, जो उनके दिल और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।  7. पुरुषों की तुलना में महिलाएं लगभग दोगुनी पलकें झपकाती हैं।  8. अपनी कोहनी को चाटना नामुमकिन है।  9. जब आप छींकते हैं तो लोग “Bless You” कहते हैं क्योंकि जब आप छींकते हैं तो आपका दिल एक मिलीसेकंड के लिए रुक जाता है।  10. "Rhythm" बिना स्वर के अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है।

science facts/amazing science facts in hindi/science facts in hindi...

 • अगर शरीर में पानी की मात्रा 1% कम हो जाए तो आपको प्यास लगने लगती है! • गिलहरियाँ अपने जीवनकाल में औसतन मानव से अधिक पेड़ उगाती हैं! • वायु जब चलती है तो कभी आवाज नहीं करती, यह आवाज तब करती है जब किसी वस्तु से टकराती है! • अगर आप दिन में सोते है और सपने देखते है तो ऐसे में आपके दिमाग विकास होता है! • आप को जानकर हैरानी होगी कि धरती पर हर साल लगभग 76 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है! • क्या आप जानते है कि सूर्य आकार धरती के आकार से लगभग 13 गुना ज्यादा बड़ा होता है! • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अगर चंद्रमा नही होता तो धरती पर दिन लगभग 6 घंटे का होता! • ब्रह्मांड के पूरे सौरमंडल में धरती ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ पर सूर्यग्रहण होता है! • वैज्ञानिक आज तक यह नहीं जान पाये हैं कि डायनासोर का रंग कैसा था! • चाँद पर वायुमंडल नहीं होने के कारण वहां पर बने निशान 100 मिलियन वर्षों तक रहते है! • प्लास्टिक सड़ने में 450 वर्षों का समय लेता है! • प्लास्टिक सड़ने में 450 वर्षों का समय लेता है! • ठंडा पानी हल्का होता है जबकि गर्म पानी भारी होता है! • धरती पर हर सेकंड 40 बार बिजली गिरती है! • 1872 में ऑस्ट्...